फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Postman had committed suicide by jumping in front of the train

पोस्टमैन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Wed, 30 Dec 2015 11:20 PM IST
Jograjpur
Jograjpur Updated Wed, 30 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
घर से ड्यूटी को निकले गांव दौलतपुर निवासी 35 वर्षीय पोस्टमैन कौशल कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर चालक ने ट्रेन रोक ली और शव सेहराऊ रेलवे स्टेशन ले जाकर अधीक्षक को सौंप दिया। कौशल जोगराजपुर पोस्ट में तैनात थे। कौशल की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। उसने ऐसा क्यों किया इस संबंध में परिवार वाले कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर निवासी रमेश ने बताया कि उनके बड़े भाई कौशल कुमार बुधवार सुबह ड्यूटी जाने को घर से पैदल निकले थे, लेकिन वह ड्यूटी पर गए नहीं। जोगराजपुर की बाजार में उन्हें सब्जी खरीदते कुछ लोगों ने देखा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे कौशल के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। ट्रेन 52255 गोंडा-इज्जतनगर पैसेंजर ट्रेन के चालक रामसुरेेश ने बताया कि युवक को लाइन किनारे आता देखकर कई बार हार्न बजाया था। जब ट्रेन समीप पहुंची तब उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन रोककर उसका शव सेहरामऊ रेलवे स्टेशन पर लाकर स्टेशन अधीक्षक को सौंप दिया गया। यहां उसकी शिनाख्त लोगों ने कौशल के रूप में की। कौशल के परिवार में पत्नी मीरा देवी के अलावा पांच बच्चे हैं। गांव में तैनात पोस्टमैन की मौत की चर्चा फैलने पर स्टेशन पर तमाम लोगों की भीड़ लगी। सेहरामऊ उत्तरी एसओ सीपी शुक्ला ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेन के आगे उसने छलांग क्यों लगाई इस संबंध में परिवार वालों ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed