{"_id":"5836e67f4f1c1bcb4913c78f","slug":"posted-on-social-networking-site-would-be-inflammatory-gel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट की तो होगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट की तो होगी जेल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट की तो होगी जेल
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले खुराफाती सोशन साइट्स का सहारा नहीं ले सकेंगे। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट पर सीधे मुकदमा दर्ज कर जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से ब्हाट्सएप सर्विलांस सेंटर का गठन कर हेल्पलाइन नंबर 9454401002 जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर कार्रवाई कराने के लिए एसपी को जिम्मेदारी दी गई है।
पिछले कुछ समय से सोशल साइट्स फेसबुक खासकर व्हाट्सएप ग्रुप पर ऐसे पोस्ट अपलोड करने की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जिससे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही है। कुछ स्थानों पर हुए बवाल की जांच के दौरान भी सोशल साइट्स पर खुराफातियों की सक्रियता सामने आई थी। ऐसे पोस्ट की निगरानी के लिए यूपी पुलिस के तकनीकी सेवा मुख्यालय से ब्हाट्सएप सर्विलांस सेंटर संचालित किया गया है। जिसके तहत अब ऐसी पोस्ट करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। जारी किए गए नंबर पर शिकायत करने के साथ ही लोग आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत सीधे जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक से कर सकेंगे। जिसके बाद पुलिस सीधे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। एसपी सभाराज ने बताया कि जातिगत एकता बढ़ाने और खुराफात करने वालों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई है। इसको सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील है। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।