{"_id":"6939beb38a5933a0a90f52b4","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-149596-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवीजन होगा मजबूत, तैनात होंगी 12 सुपरवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवीजन होगा मजबूत, तैनात होंगी 12 सुपरवाइजर
Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवीजन अब मजबूत हो सकेगा। लंबे समय से खल रही कमी के बाद अब 12 सुपरवाइजर की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। नवनियुक्त महिला सुपरबाइजरों को छह हफ्ते के प्रशिक्षण के बाद उन्हें ब्लॉकों में तैनाती दी जाएगी।
जिले में करीब 19 सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। इसमें करीब 1820 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती है। इसके लिए 70 के सापेक्ष महज आठ सुपरवाइजर के सहारे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। सुपरवाइजरों की कमी की चलते विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लंबे समय से विभागीय स्तर से पत्राचार किया जा रहा है। इसको लेकर हाल ही में विभाग को 12 नई सुपरवाइजरों की नियुक्त दी गई है। इन महिला सुपरवाइजरों का शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास भवन स्थित गोमती सभागार में छह हफ्तों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें ब्लॉकों में तैनाती दी जाएगी। इससे विभागीय कार्य को भी गति मिल सकेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि नवनियुक्त महिला सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जल्द ही इन्हें तैनाती दे दी जाएगी।