फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   positive news from jail

सलाखों के पीछे गूंज रहे देवी मंत्र हो रही इबादत

Wed, 21 Apr 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
positive news from jail
पीलीभीत। परिस्थितियों, आवेश या कोई भी दूसरी वजह जिसने उन्हें कानून की नजर में अपराधी बना दिया है। मगर ऊपर वाले के दर पर आज भी इनके सिर नतमस्तक है। जिला कारागार में बंद 157 बंदी नवरात्र के व्रत और रमजान माह में रोजे रखकर दिन-रात पूजा और इबादत कर अपने ईश्वर से कृपा और खुदा से रहमतों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार में विभिन्न मामलों में 904 बंदी कैदी सजा काट रहे हैं। इन दिनों पवित्र नवरात्र और मुकद्दस रमजान माह चल रहा है। ऐसे में कई बंदी रोजा और नवरात्र का व्रत रख रहे हैं। यहां बंद 70 बंदी नवरात्र का व्रत रख रहे हैं। जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा रमजान में 87 लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं ने सातवां नवरात्र व्रत रखकर मां भगवती से सुख-समृद्धि के साथ सभी कष्टों के समाप्त होने की कामना की। वहीं माह-ए-रमजान में सोमवार को छठा रोजा रखकर रोजेदारों ने अल्लाह तआला की इबादत कर रहमतों की दुआ की। पूजा और इबादत को लेकर यह आस्था भाव जेल की चहारदीवारी के अंदर भी है। दुनिया से जो उनके नाम के साथ अपराध का धब्बा लगा है उसे वो भले ही कोर्ट का फैसला अपने पक्ष में आने के बाद हटा दे, लेकिन, ऊपर वाले की अदालत में ये बंदी अपने कर्म और पूजा-इबादत का हिसाब रखकर गुनाहों से माफी मांगते हुए रहमतों की दुआ कर रहे हैं। जिला कारागार प्रशासन की ओर से इन बंदियों को व्रत और रोजे रखने के लिए सुविधा दी जा रही है। रोजेदारों के लिए सहरी से लेकर इफ्तार तक और नवरात्र का व्रत रखने वालों के लिए फलाहार का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कारागार में 157 बंदी व्रत और रोजे रख रहे हैं। इन बंदियों के लिए सहरी- इफ्तार और फलाहार की व्यवस्था की गई है। दो टाइम उन्हें व्रत संबंधी सामान उपलब्ध कराया जाता है। - विक्रम सिंह यादव, डिप्टी जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed