{"_id":"683757455d82e04a9a08414c","slug":"pos-machine-is-down-vehicle-owners-have-not-yet-received-the-facility-of-online-payment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136770-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीओएस मशीन ठप, वाहन स्वामियों को अब तक नहीं मिली ऑनलाइन भुगतान की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीओएस मशीन ठप, वाहन स्वामियों को अब तक नहीं मिली ऑनलाइन भुगतान की सुविधा
Thu, 29 May 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीओएस मशीन संचालित न होने से एआरटीओ कार्यालय में कैशलेस व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकी है। यही कारण है कि वाहन स्वामी और अन्य उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे। पीओएस मशीन करीब एक माह पूर्व कार्यालय में मुहैया कराई गई थी।
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के क्रम में एआरटीओ कार्यालय में भी इस ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा दिया गया। एक माह पूर्व प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीन यहां पर भेजी गई। इससे उपभोक्ता एटीएम कार्ड स्वाइप कर व बार कोड स्कैन कर अपने चालान, फिटनेस शुल्क सहित अन्य विभागीय कार्यों की फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
एक माह बीत जाने के बाद भी विभागीय अड़चनों के चलते इन मशीनों का संचालन नहीं हो सका है। वाहन स्वामियों को अब तक नकद धनराशि ही जमा करनी पड़ रही है। इसमें कर्मचारी और वाहन स्वामी दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नकद धनराशि अधिक हो जाने पर खतरा भी बना रहता है।