{"_id":"57bf365d4f1c1ba24bd4f2bd","slug":"poor-system-of-chc-raging-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की लचर व्यवस्था पर भड़के व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की लचर व्यवस्था पर भड़के व्यापारी
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसची की लचर व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने बुधवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम से वार्ता कर एसओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 108 एबुलेंस, स्टाफ की लापरवाही समेत कई समस्याएं शामिल रहीं।
लचर व्यवस्था से नाराज तमाम व्यापारी बुधवार को सीएचसी पहुंचे। यहां व्यापारियों ने स्वास्थ्य विभाग के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि सीएचसी में डाक्टरों की लापरवाही से मरीजों की जान चली जाती है। स्टाफ के लोग अपनी मर्जी से काम करते हैं। डाक्टर भी टाइम से नही बैठते। प्रदर्शन करने के बाद व्यापारी अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे। सीएचसी पर अधीक्षक नहीं मिले तो व्यापारियों ने डीएम से मोबाइल पर वार्ता की। डीएम ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने को कहा। जिस पर व्यापारियों ने थाने में पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसओ रेहान खां को सौंपा। ज्ञापन में 108 एंबुलेंस के स्टाफ के समय से घटना स्थल पर न पहुंचने, सीएचसी में डाक्टरों के टाइम से न बैठने, एक्सरे मशीन खराब होने और टेक्नीशियन न होने से गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में रेफर करने समेत कई आरोप लगाए गए। ज्ञापन में सीएचसी की लचर व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की गई। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में संजय गुप्ता, हमीद खां, अमन, बलकार सिंह, सतनाम सिंह, असगर अली, अमित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अतुल कुमार, तारिक, बब्लू, रमेश, मुदित आदि व्यापारी शामिल रहे।