{"_id":"a5b4c288edbe825d505957e40114c77e","slug":"pollution-free-diwali-to-celebrate-the-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का दिया संदेश
Pilibhit
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से पटाखों का बहिष्कार व स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की। विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विद्यालय में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता को प्रदूषण फैलाने वाले वाले पटाखों का बहिष्कार कर हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। इस दीवाली घरों में मिट्टी के दिए का उपयोग करें। देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करें ताकि देश की मुद्रा विदेशों में न जाकर देश के विकास में खर्च हो सके। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन
प्रबल, प्रिंस, पीयूष, एकांश, अंशिका, इफरा, शिवानी, शालिनी, प्रियांशु, स्पर्श, निखिल, पारस, गौरव, अवतार, हरपाल, अमन, गार्गी, आदित्य, खुशी, साहिल, शिवाक्ष, सोनम, कृष, सुशांत, लक्ष्य, राजेश, अमोल, रिचा, अंश, शिवांशी आदि ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने शहर में जागरूकता रैली भी निकालकर लोगों से पटाखों का बहिष्कार करने व देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
सोनिया शर्मा, सरिता सिंह, सुनीता गोस्वामी, सीमा जैसवार, अरुण गुप्ता, रामप्रकाश शर्मा, रवि गुप्ता, जुनैद अंसारी, साकेत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।