{"_id":"5fb952398ebc3e9bd85a1414","slug":"politics-runs-on-principles-and-honesty-not-corruption-varun-gandhi-pilibhit-news-bly4275288182","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति सिद्धांतों और ईमानदारी पर चलती है, भ्रष्टाचार पर नहीं: वरुण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति सिद्धांतों और ईमानदारी पर चलती है, भ्रष्टाचार पर नहीं: वरुण गांधी
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन अमरिया ब्लॉक के गांवों में की सभाएं
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को अमरिया ब्लॉक क्षेत्र चका, अड़ौली, नकटपुरा, पौटा, धुंधरी, कैचू टांडा, उदयपुर, बिलासपुर, भैंसहा, मिलक फार्म, कटमटा, फरीदपुर, बल्लिया समेत दर्जन भर गांवों में सभाएं कीं। सांसद ने कहा कि इस साल पूरा देश कोरोना संकट काल में मुश्किलों से जूझता रहा। कोरोना महामारी ने शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक कष्ट दिए। ऐसे में यह समय गरीब और कमजोर वर्ग के साथ खड़े होने का है।
उन्होंने कहा कि राजनीति सिद्धांतों और ईमानदारी पर चलती है। अगर हमें इस देश से प्यार है तो राजनीति में चोरी, भ्रष्टाचार और बेईमानी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सांसद ने जनसभाओं के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सहसवां नगरिया में पुल की मरम्मत, निसरा-परेवा मार्ग का चौड़ीकरण, अड़ौली में तालाब से कब्जा हटवाने, करगैना पीरा के ड्यूटी पर न आने वाले सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई, केंचुटांडा- अमरिया व अड़ौली- भौनी मार्ग का निर्माण कराने आदि को लेकर भी अफसरों से बात की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महामंत्री लेखराज भारती, सांसद प्रतिनिधि रमेश लोधी, मंगली प्रसाद वर्मा, देवेंद्र सिंह टोनी, प्रमोद पटेल, सतनाम सिंह, सर्वजीत सिंह, रेखा परिहार आदि रहे।