{"_id":"632e08d32d85cb3bc325a355","slug":"political-pilibhit-news-bly498571192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर को जिला बनाने की याचिका विधानसभा में स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर को जिला बनाने की याचिका विधानसभा में स्वीकार
सार
बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा की तरफ से बीसलपुर को जिला बनाने की याचिका (मांगपत्र) शुक्रवार को विधानसभा में स्वीकार कर ली गई।विधायक पिछले काफी समय से बीसलपुर तहसील को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।इसके अलावा कहा है कि पीलीभीत में सदर इलाके के अलावा पूरनपुर व बहेड़ी क्षेत्र को भी जोड़ा जाए।
विज्ञापन
बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा।
- फोटो : PILIBHIT
विस्तार
पीलीभीत। बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा की तरफ से बीसलपुर को जिला बनाने की याचिका (मांगपत्र) शुक्रवार को विधानसभा में स्वीकार कर ली गई। इस संबंध में डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। विधायक पिछले काफी समय से बीसलपुर तहसील को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में सदन में याचिका रखी थी। जिसमें कहा गया था कि बीसलपुर को आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों को लेकर जिला बनाया जा सकता है। शुक्रवार को सदन ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली। इस संबंध में डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। अब डीएम परिसीमन को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार करके भेजेंगे।
उन्होंने कहा कि मांग पत्र में पुवायां, बीसलपुर और बरखेड़ा को मिलाकर जिला बनाने की बात कही है। इसके अलावा कहा है कि पीलीभीत में सदर इलाके के अलावा पूरनपुर व बहेड़ी क्षेत्र को भी जोड़ा जाए। बहेड़ी का काफी हिस्सा पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में भी आता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दस दिन पहले इस संबंध में डीएम को भी पत्र दिया था। तब जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के सामने इस मुद्दे को उठाया गया था। शासन को भी प्रशासन की तरफ से रिपोर्ट भिजवाई गई। विधायक ने बताया कि आरएसएस बीसलपुर को पहले ही जिला घोषित कर चुकी है। संघ ने जहां-जहां जिला घोषित किया उसको बाद में विधिवत जिला बना दिया गया है। बीसलपुर से मुख्यालय की दूरी 40 किलोमीटर से ज्यादा है। इससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला बनने से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा।
--
जिला बना तो बरखेड़ा बनेगी तहसील
विधायक ने बताया कि उन्होंने जो प्रस्ताव सदन में रखा है उसमें पुवायां, बीसलपुर और बरखेड़ा को मिलाकर जिला बनाने की बात कही है। जिला बनने पर बीसलपुर मुख्यालय बनेगा। इसके साथ ही यहां तहसील पहले से ही है। पुवायां भी तहसील है। जिला बनने पर बरखेड़ा तीसरी तहसील बनेगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।