फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

राजनीति की ताकत दूसरों के दबाने नहीं, उठाने के लिए होती है- वरूण गांधी

Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
political
अमरिया क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन बड़ापुरा गुरुद्वारा जाकर माथा टेका। इसके बाद अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में ताकत का उपयोग दूसरों को दबाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें उठाने के लिए होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बरातघर, सीसी रोड, दो आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

दिल्ली से वाया सितारगंज के रास्ते जिले की सीमा में पहंचे सांसद वरुण गांधी का मुडलिया गौसू में कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पहले बड़ापुरा गुरुद्वारा में माथा टेका। इसके बाद जनसभाओं में संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में ताकत का उपयोग दूसरों को दबाने के लिए नहीं बल्कि दूसरों को उठाने के लिए होना चाहिए। जहां साफ दामन राजनीति हमारे अच्छे चरित्र की पहचान है, वहीं घटिया राजनीति घमंड और जुल्म का प्रतीक है। हमें मर्यादित राजनीति को अपनाना चाहिए और देश व समाज में जो दिक्कतें चल रही है उनको दूर करने के लिए लडना चाहिए। किसान आंदोलन के दौरन जान गंवाने वाले किसानों को उन्होंने शहीद बताकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा ये देश भौगौलिक लकीर का नाम नहीं बल्कि श्रद्धा और भावना का नाम है। जब हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की सोच से ऊपर उठकर एक अच्छे हिंदुस्तानी के रूप में सब मिलकर काम करेंगे तभी हमारा देश ऊपर उठेगा और देश का झंडा हमेशा बुलंद रहेगा। जनसभाओं के दौरान नवादा श्यामपुर में सीसी रोड, बगवा में बारातघर, करगैना पीरा व रुपपुर कमालू में आंगनबाड़ी केंद्रो का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजयुमो के प्रांतीय नेता सोनू बाल्मीकि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, रुपेश सिंह, सतनाम सिंह, सांसद प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह छब्बा मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज स्थापित होगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी रेलवे जंक्शन परिसर में 100 फीट की ऊंचाई पर स्थापित होने वाले राष्ट्रध्वज का स्थापना करेंगे। इसको लेकर रेलवे की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे सांसद ध्वजारोहण करेंगे। डीआरएम अशुतोष पंत की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed