{"_id":"60f476268ebc3e6d342ee60f","slug":"political-pilibhit-news-bly4535724108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने थामा सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने थामा सपा का दामन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे सुधीर तिवारी और अलखाक अंसारी समेत यूनाइटेड अकाली दल (उप्र एवं उत्तराखंड) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह कहलो ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ में पार्टी का दामन थाम लिया।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने लखनऊ से फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में तीनों नेताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही जनता का एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि इन तीनों नेताओं के सपा में शामिल होने से जनपद में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इधर, सुधीर तिवारी का सपा में जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।