{"_id":"60e49f3c8ebc3e29863630ff","slug":"political-pilibhit-news-bly4522740177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव : पहले दिन नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : पहले दिन नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पंचायत चुनाव की अंतिम कड़ी में दस जुलाई को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा। संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी शुरू कर दी है। पहले दिन मरौरी ब्लॉक में दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बता दें कि आठ को नामांकन और दस जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद विजेता उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है।
अधिसूचना जारी होते की जिला प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री काउंटर बना दिए गए हैं। इससे बरखेड़ा में दस न्याय पंचायत के 89, बीसलपुर ब्लॉक की 11 न्याय पंचायत से 84, बिलसंडा की दस न्याय पंचायत से 95, मरौरी की दस न्याय पंचायत से 105, अमरिया की नौ न्याय पंचायत से 123, ललौरीखेड़ा की आठ न्याय पंचायत से 75, पूरनपुर की 20 न्याय पंचायत से 274 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपना ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को संभावित उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी शुरू कर दी गई। आठ जुलाई को सातों ब्लॉक पर नामांकन होंगे। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि समस्त तैयारियां कर ली गई है। अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाएगा। सुरक्षा समेत सभी इंतजाम दुरुस्त रहेंगे।