फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

भाजपा ने भेजे तीन नाम, पर बगावत का डर

Thu, 17 Jun 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। जिला पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए चल रहा चुनावी रण हर दिन रंग बदल रहा है। सपा, बसपा और भाजपा कुर्सी पर काबिज होने के लिए भले ही बहुमत प्राप्त होने का दावा कर चुके हों, मगर अभी तीनों ही पार्टियों को बेहतर उम्मीदवार की तलाश है। भाजपा ने प्रदेश पार्टी नेतृत्व तीन नाम का प्रस्ताव भेजा है। लेकिन कुछ दिनों पूर्व बगावत झेल चुकी पार्टी को एक बार फिर बगावत का डर है। वहीं सपा-बसपा अभी तक बेहतर चेहरा ही नहीं तलाश सके हैं।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 34 पदों पर चुनाव हुआ था। अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी पार्टियों के दिग्गज चुनाव प्रचार में लगे रहे। भाजपा ने अपने घोषित उम्मीदवारों को कमजोर देखकर मतदान से पहले ही निर्दलियों पर हाथ रख दिया। समाजवादी पार्टी ने भी जीत के लिए एक-एक सीट पर कई उम्मीदवारों को समर्थन दे दिया था। मतदान के परिणाम सामने आए तो कांग्रेस एक सीट पर सिमटकर रह गई, जबकि सपा, बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों का भी जादू नहीं चल सका था। मगर तीनों पार्टियां अपना अध्यक्ष बनने का दावा करने से पीछे नहीं हट रही हैं। जीतकर आए अधिकांश सदस्यों के साथ होने की बात कह दी गई है। बीते दिनों पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। भाजपा की ओर से तीन नामों की सूची हाईकमान को भेजी जा चुकी है। सपा और बसपा में अभी हाईकमान को दावेदारों की सूची नहीं भेजी गई है। भाजपा के तीन उम्मीदवारों में एक पहले भी टिकट न मिलने पर दूसरे दल में चले गए थे। वहीं, एक अन्य दावेदार के भी पहले पार्टी बदलने की चर्चा रही है। जिसके चलते बगावत का डर बना हुआ है। उधर, सपा की बात करें तो जीतकर आए सदस्यों में बेहतर चेहरा ही अभी नहीं तलाशा जा सका है। किस पर दांव खेले, इसी जद्दोजहद में लगे हैं। सदस्यों से संपर्क साधकर उन्हें खुद के साथ खड़ा करने को जोड़तोड़ चल रही है।
विज्ञापन

चुनाव जीतकर आए तीन प्रत्याशियों के नाम अध्यक्ष के लिए हाईकमान को भेजे गए हैं। उन पर जो निर्णय आएगा, उसे ही चुनाव जिताया जाएगा। हमें पूर्ण बहुमत मिल चुका है, अध्यक्ष हमारा ही होगा। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए कुछ आवेदन आए हैं। उन पर मंथन किया जा रहा है। मंथन के बाद जल्द ही सूची बनाकर हाईकमान को भेजी जाएगी। हमारे पास भी बेहतर चेहरे हैं। अध्यक्ष पद पर हमारा ही कब्जा होगा। - जगदेव सिंह जग्गा, जिलाध्यक्ष सपा

समर्थित नौ जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए है। तीन अन्य सदस्यों पर भी हमारा मंथन चल रहा है। जल्द ही सूची बनाकर हाईकमान को भेजी जाएगी। बहुमत हमारे साथ है। - चंद्रशेखर आजाद, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed