फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

‘अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा जम्मू कश्मीर’

Mon, 12 Aug 2019 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। बल्लभनगर कॉलोनी स्थित भाजपा के कार्यालय पर रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और उसके बाद जम्मू-कश्मीर के हालात पर पार्टी के बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ पत्रकारों से वार्ता की। भाजपा नेताओं ने अनुच्छेद 370 से जम्मू कश्मीर में अब तक हुए नुकसान और इसके हटने से आने वाले दिनों में होने वाले फायदे गिनाए। कहा- मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद जम्मू कश्मीर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
विज्ञापन

बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि अनुच्छेद 370, 35 ए को लेकर मोदी सरकार ने जो फैसला लिया है, उस पर जनसंघ की स्थापना के बाद से ही काम किया जा रहा था। इसे पूरा करने में कई व्यवधान थे, लेकिन मोदी सरकार ने इसे कर दिखाया। अब तक जम्मू कश्मीर देश में होने के बाद भी अलग प्रदेश बनकर रह गया था। वहां पर आतंकवाद पनप रहा था। अब मोदी सरकार के इस कदम के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्यधारा से जुड़ेगा। वहां के युवा, व्यापारी समेत सभी वर्गों का विकास होगा। कश्मीर में परिवारवाद की राजनीति के चलते अब तक शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र आदि में जो पिछड़ापन था, उसे दूर किया जा सकेगा। वहां के लोगों खासकर महिलाओं को उनके अधिकार मिल सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हर जिले में इस फैसले को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेसवार्ता आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ये कदम आतंकवादी और उनके सहयोगी बनकर काम करने वालों के लिए बड़ा झटका है। 370,35 ए को लेकर बनी स्थिति नासूर हो गई थी, जिसका हमारी सरकार ने समाधान कर दिखाया है। पीओके को लेकर लड़ाई अभी जारी है। इस कदम से लद्दाख के लोगों में भी खुशी की लहर है। पूरा देश इसका समर्थन कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब वह दिन दूर नहीं, जब जम्मू कश्मीर सही मायने में विकास के पथ पर दौड़ेगा। इस मौके पर जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी, राकेश सिंह, संजीव प्रताप सिंह, संजीव मोहन अग्रवाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed