{"_id":"6903b61788582bc8b9067b5a","slug":"political-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-147057-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रदेश संगठन महामंत्री तक पहुंची चेयरमैन और सभासदों की गुटबाजी की रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रदेश संगठन महामंत्री तक पहुंची चेयरमैन और सभासदों की गुटबाजी की रार
Fri, 31 Oct 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नगरपालिका पीलीभीत में चल रही रार भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के सामने भी पहुंची। दोनों पक्षों के सभासदों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि दोनों ही पक्षों को प्रदेश महामंत्री संगठन ने पारदर्शिता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर पालिका चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, उनके समर्थक सभासद गुट व गन्ना राज्यमंत्री के नगर पालिका प्रतिनिधि राकेश सिंह सहित समर्थक 14 सभासदों में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कई प्रमुख नेताओं से एक-दूसरे की शिकायत के साथ ही बुधवार को पीलीभीत पहुंचे प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से भी पालिका के 14 सभासदों ने मुलाकात की। शिकायती पत्र देकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ईपीएफ, पालिका अध्यक्ष के पति पर आरोप, बिना बोर्ड सहमति के ठेके आदि करने सहित 13 बिंदुओं पर आरोप लगाए। पालिका अध्यक्ष गुट के सभासदों ने पार्टी टिकट से जीतने के बाद भी दूसरे गुट पर पार्टी व सरकार की छवि खराब करने के प्रयास का आरोप लगाया। दोनों ही पक्षों की बात सुनते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जल्द ही पारदर्शिता के आधार पर उचित कार्रवाई का शिकायत कर्ता सभासदों को आश्वासन दिया।