{"_id":"690e35696fb04ab67103f379","slug":"political-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-147510-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो मतदान केंद्र और 146 बूथ बढ़ने का प्रस्ताव, राजनीतिक दलों से मांगे दावे-आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो मतदान केंद्र और 146 बूथ बढ़ने का प्रस्ताव, राजनीतिक दलों से मांगे दावे-आपत्तियां
Fri, 07 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पंचायत चुनाव में जिले में मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उनके लिए अन्य बूथ बनेगा। यह प्रस्ताव सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को दिया है। 10 नवंबर तक दावा और आपत्तियां मांगी हैं।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के तहत मतदाताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने व सुगमता बढ़ाने के लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव बनाया। इस तरह से जिले में दो मतदान केंद्र और 146 मतदेय स्थल बढ़ेंगे। मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण एवं नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भवनों को चिह्नित करने के लिए 29 अक्तूबर से चार नवंबर तक का समय दिया। छह नवंबर और सात को आपत्तियों और सुझाव के लिए कहा। दस नवंबर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची राजनीतिक दल, संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य के साथ बैठक कर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बूथोें की संख्या बढ़ाए जाने वाले प्रस्ताव पर 24 नवंबर को आयोग का अनुमोदन किया जाएगा। मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाए जाने के संबंध में दावे और आपत्तियां दस नवंबर तक मांगे गए हैं।