फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Policemen dance on serpent dance in celebration of independence

स्वतंत्रता दिवस का जश्न, फिल्म नागिन की धुन पर थिरके पुलिसकर्मी, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Wed, 17 Aug 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Policemen dance on serpent dance in celebration of independence
पूरनपुर (पीलीभीत)। आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार को कोतवाली में बैंडबाजे वाले बुलाए गए। नागिन डांस की धुन पर भी पुलिसकर्मी खूब थिरके। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसपी ने इसकी जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर कोतवाली में बैंडबाजे की धुन पर जश्न मनाया गया। नागिन डांस में एक दरोगा ने बैंडबाजे वाले का वाद्य यंत्र लेकर खूब डांस किया। डांस में कई अन्य पुलिसकर्मी जमकर थिरके। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जो चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाल अशोक पाल ने शुरू में सफाई दी कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया था। इसमें पुलिसकर्मियों ने बैंडबाजे की धुनों पर डांस किया है। कई और शहरों में भी इस तरह पुलिसकर्मियों ने जश्न मनाया है। हालांकि सीओ पूरनपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर देर रात एसपी दिनेश कुमार पी ने दरोगा सौरभ कुमार और कांस्टेबल अनुज को लाइनहाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि वर्दी में इस तरह डांस करना अनुशासनहीनता है, विस्तृत जांच सीओ पूरनपुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed