फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police went to Lakhimpur, Shahjahanpur to identify the dead body

शव की शिनाख्त के लिए फोटो लेकर लखीमपुर, शाहजहांपुर गई पुलिस

Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police went to Lakhimpur, Shahjahanpur to identify the dead body
पूरनपुर। चीनी मिल के नाले में मिले एक व्यक्ति के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। मृतक कौन, कहां का और घटनास्थल तक कैसे आया, उसकी हत्या किसने और क्यों की। इसको लेकर पुलिस दूसरे दिन भी असमंजस में रही। शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस ने आसपास के जिलों में संपर्क करना शुरू किया है। कांस्टेबल को फोटो लेकर लखीमपुर, शाहजहांपुर भेजा गया है। सोशल मीडिया पर भी मृतक का फोटो पोस्ट किया। ताकि उसकी शिनाख्त होने पर घटना की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के पास असम हाईवे से गांव मुजफ्फरनगर जाने वाले खड़ंजा पर शुक्रवार सुबह करीब 46 वर्षीय व्यक्ति का नग्न शव मिला था। शव के समीप खड़ंजा की दूसरी ओर गन्ना के खेत में दो स्थानों पर खून पड़ा था। इससे करीब 200 मीटर दूरी पर खड़ंजा के किनारे एक गन्ना के खेत के कई गन्ना टूटे और फटे पड़े थे। इस गन्ना के खेत से खोजी कुत्ता की मदद से पुलिस को एक रुमाल मिला था। यही पर खड़ंजा के दूसरी ओर गन्ना के खेत में एक चादर पड़ी थी। शव पर कई जगह चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मगर शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। पुलिस अवैध संबंधों के चलते व्यक्ति की गन्ना से पीटकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। शव की शिनाख्त को मृतक का घटना के बाद का फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। शव को 72 घंटे तक शिनाख्त को रखा गया है।
विज्ञापन

झुककर निकलता कैमरे में कैद हुआ व्यक्ति ही तो मृतक नहीं
राइस मिल के कैमरों की फुटेज में पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा है। वजह रात का अंधेरा होना पुलिस बता रही है। मगर घटना की रात करीब 11 बजे झुककर निकले व्यक्ति की धुंधली तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। यह व्यक्ति कौन था। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासा में जुटी एसओजी, पुलिस सबसे पहले व्यक्ति की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है। ताकि घटना का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने घटना की रात को राइस मिल में कौन-कौन कर्मचारियों, पल्लेदारों की ड्यूटी थी। इसकी जानकारी हासिल करने के साथ उनके नाम, पता नोट किया है। राइस मिल में रात को चौकीदारी करने वाले लखीमपुर खीरी के फरधान निवासी रामचद्र से भी घटना की जानकारी के साथ उसके साथ और कौन लोग रहते है आदि की जानकारी ली। चौकीदार के साथ रहने वाली उसकी पत्नी चमेली देवी और सात वर्षीय पौत्री शुक्रवार को दिन में ही राइस मिल से अपने गांव जाने की जानकारी चौकीदार ने पुलिस को दी। पुलिस ने राइस मिल के कैमरों की घंटों रिकार्डिंग खंगालने के बाद रिकार्डिंग को कब्जे में लिया। ताकि सीसीटीवी के कैमरों की फुटेज से कुछ हाथ लग सके। पुलिस को फुटेज से कुछ खास हाथ नहीं लग सका। मगर घटना की रात को 11 बजे झुककर निकल रहे एक व्यक्ति की धुंधली तस्वीर कैमरों में कैद हुई। चोटों की वजह से झुककर निकलने वाला व्यक्ति ही तो मृतक नहीं है, आदि पर पुलिस जांच कर रही है।

मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। ताकि लिंक मिलने से घटना का खुलासा आसानी से कराया जा सके। आसपास जिलों में भी फोटो भेजा गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से रात का अंधेरा होने की की वजह से कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। झुककर निकल रहे व्यक्ति की कैद हुई तस्वीर भी स्पष्ट नहीं है।
- वीरेंद्र विक्रम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed