फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police stopped the drama being staged without permission

Pilibhit News: पुलिस ने बिना अनुमति हो रहे नाटक मंचन को रुकवाया

Wed, 18 Sep 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the drama being staged without permission
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव खनंका में मंगलवार की रात बिना अनुमति हो रहे नाटक मंचन रुकवा दिया। पुलिस को देखकर कलाकार भाग गए। जबकि सामान को जब्त कर लिया गया। इसको लेकर आयोजकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका में मंगलवार रात बिना अनुमति के नाटक का मंचन होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनुमति पत्र मांगा गया। अनुमति न होने पर पुलिस सख्त हुई। इसपर नाटक का मंचन कर रहे कलाकार भागने लगे। शेष बचे कलाकारों को भी भगा दिया गया। नाटक देखने आए दर्शकों को भी पुलिस ने वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने नाटक का मंचन कर रहे कलाकारों का सामान जब्त कर लिया। इसको लेकर आयोजकों की पुलिस से नोकझाेंक भी हुई। वीडियो बनाने पर पुलिस ने मोबाइल छीन लिया। मंगलवार को सुबह पुलिस ने कलाकारों का सामान और आयोजन समिति के सदस्य का मोबाइल फोन वापस कर दिया। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि बिना अनुमति हो रहे नाटक के मंचन को आयोजन समिति के लोगों को समझा बुझाकर रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed