फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police-SSB is checking every person on the border

Pilibhit News: सीमा पर पुलिस-एसएसबी कर रही प्रत्येक व्यक्ति की जांच

Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police-SSB is checking every person on the border
इंडो नेपाल बॉर्डर पर गश्त करते पुलिस और एसएसबी के जवान। स्रोत पुलिस
कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की सतर्कता जारी है। रविवार को भी टीमें संयुक्त रूप से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। बॉर्डर क्षेत्र के कच्चे रास्तों पर विशेष निगरानी की जा रही है। कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। अफसर बॉर्डर क्षेत्र की निगरानी पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद बॉर्डर क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद जनपद में भी इंडो-नेपाल बॉर्डर पुलिस अफसरों ने अतिरिक्त फोर्स के रूप में पीएसी को भेजा था। इसके अलावा थाना पुलिस को भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए थे। तीन दिन पूर्व से पुलिस और एसएसबी की टीमें संयुक्त रूप से सीमा पर निगरानी करने में जुटी हैं। शनिवार को दोनों देशों के बीच सीजफायर का निर्णय हुआ। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से रविवार को भी पुलिस और एसएसबी की टीमें सीमावर्ती क्षेत्र में नजर बनाए रहीं। माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत बंदरभोज, सुंदरनगर और नौजल्हा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की टीम सतर्क रही। गश्त के साथ कच्चे रास्तों पर भी नजर रखकर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया गया। नदी के अलावा अन्य बीहड़ रास्तों पर भी पुलिस की टीम भ्रमण कर नजर बनाए रहीं। इसके अलावा हजारा क्षेत्र में भी पुलिस की टीम एसएसबी के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त पर अमल करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed