फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police sent man to jail for the murder of his daughter-in-law in pilibhit

Pilibhit News: विधवा बहू की हत्या का आरोपी ससुर बोला- सुबह उठते ही बड़बड़ाने लगी, इसलिए मार डाला

Mon, 20 Feb 2023 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 03:49 PM IST
सार

आरोपी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी विधवा बहू की हत्या कर दी थी। इसके बाद कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ हत्याकांड में नामजद सास, देवर और देवरानी को भी जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Police sent man to jail for the murder of his daughter-in-law in pilibhit
महिला की हत्या के मामले में आरोपी ससुर, देवर, सास और देवरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में पति की मौत के बाद घर और जमीन में हिस्सा मांगने पर ममता की हत्या करने के आरोपी उसके ससुर छोटेलाल, सास कृष्णा देवी, देवर सुखलाल और देवरानी सरिता का पुलिस ने चालान कर दिया है। जेल जाने से पहले छोटे लाल बोला- परेशान हो गया था, ममता से। अक्सर पुलिस को बुला लेती थी। घटना से एक दिन पहले सब कुछ तय हो गया था। बावजूद इसके घटना के दिन आंख खुलते ही बड़बड़ाने लगी थी। आरोपी बोला मुझे गुस्सा आ गया और उसे मार डाला। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस ने हत्यारोपियों के घर से बरामद कर ली है।

विज्ञापन


रविवार को मुख्य हत्यारोपी के घर से सामान समेट कर भागने की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटेलाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। घर में ही छिपाई गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नामजद चारों आरोपियों का चालान कर दिया। चालान से पहले छोटेलाल ने बताया कि बेटे दिनेश की मौत के बाद ममता ने हिस्सा लेने के लिए काफी परेशान कर रखा था। उसे कई बार समझाया कि उसके (छोटेलाल) और उसकी पत्नी के बाद संपत्ति दोनों बेटों की ही है। दिनेश का हिस्सा उसके पुत्रों को ही मिलेगा। मगर ममता संपत्ति तुरंत हासिल करना चाहती थी।

विज्ञापन

इसलिए नहीं किया था संपत्ति का बंटवारा 

छोटेलाल ने बताया कि उसे भय था कि ममता अपनी संपत्ति बेचकर कहीं और न चली जाए, इसलिए उन्होंने संपत्ति का बंटवारा नहीं किया। उसके पास मौजूद साढ़े चार बीघा जमीन अब भी गिरवी पड़ी है। पंचायत में पंचों ने एक हजार रुपये महीना देने का निर्णय दिया। बुढ़ापे में मजदूरी नहीं कर पा रहा था। एक हजार रुपये महीना उसे कहां से देता। घटना से एक दिन पहले भी पुलिस घर आई थी। तब सोचा की रोज-रोज के क्लेश पर जमीन का हिस्सा ममता के बच्चों के नाम लिखवा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दिन आंख खुलते ही ममता फिर बड़बड़ाने लगी। उसे समझाया तो वह और उग्र हो गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि ममता की हत्या षडयंपूर्वक की गई है। अब तक जांच में सभी नामजद घटना में लिप्त पाए गए हैं। चार नामजद का चालान कर दिया गया है। पांचवें ननदोई को भी शीघ्र गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।

घटना के बाद रातभर छिपा रहा गन्ने के खेत में

ममता का ससुर घटना को अंजाम देने के बाद कुल्हाड़ी लेकर घर से भाग गया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की। तब बोला- पुलिस के डर से गांव के पास रातभर गन्ने के खेत में छिपा बैठा रहा। सुबह घर से जरूरी सामान लेकर भागने की फिराक में था कि पकड़ा गया।

पांच महीने की गर्भवती है सरिता

कोतवाली से चालान होने के बाद सरिता रो पड़ी। सरिता ने पुलिस को बताया कि पांच महीने की गर्भवती है। जेल में कैसे रहेगी। रोते हुए बोली घटना में उसका तो कुछ कसूर भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed