फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police recovered 15 year old girl and arrested her boyfriend in Pilibhit

Pilibhit News: प्रेमी के घर मिली 15 साल की लड़की, पुलिस से बोली- हमने मंदिर में कर ली है शादी

Sun, 21 Jan 2024 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 04:42 PM IST
सार

बरखेड़ा का युवक 15 साल की लड़की को भगा ले गया था। पुलिस ने 12 घंटे में किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी ने युवक को अपना प्रेमी बताया और उससे शादी कर लेने की बात कही।  

विज्ञापन
police recovered 15 year old girl and arrested her boyfriend in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में कोतवाली पुलिस ने नगर से लापता हुई किशोरी को 12 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी युवक को भी पकड़ लिया। किशोरी ने बताया कि उसने मंदिर में प्रेमी के साथ विवाह कर लिया है। नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


नगर के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को शनिवार की शाम कस्बा बरखेड़ा का सर्वेश बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी। रिपोर्ट में मुख्य आरोपी कस्बा बरखेड़ा निवासी सर्वेश कुमार, उसकी मां लीलावती, परिवार के राहुल, राहुल की पत्नी और विमलेश को आरोपी बनाया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को सुबह बरखेड़ा से मुख्य आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। 

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने शनिवार को कस्बा बरखेड़ा में पंडित देवदत्त शर्मा इंटर कॉलेज के पास स्थित मंदिर में सर्वेश से विवाह कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग का विवाह कानूनन वैध नहीं है। सर्वेश का चालान कर दिया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed