{"_id":"606f4a418ebc3ee64d5dea72","slug":"police-raid-pilibhit-news-bly443319940","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोरिया जंगल में पुलिस का छापा, 195 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोरिया जंगल में पुलिस का छापा, 195 लीटर शराब बरामद
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
दियोरिया पुलिस ने पकड़े आरोपी और बरामद कच्ची शराब।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। पंचायत चुनाव और बदायूं में चार लोगों की मौत के बाद कच्ची शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दियोरियाकलां के जंगल से दो शराब तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से 195 लीटर शराब और उपकरण बरामद हुए। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव संभावित दावेदारों की ओर से शराब बांटी जा रही है। इसे लेकर कच्ची शराब की डिमांड बढ़ गई थी। पिछले दिनों बदायूं जिले में संभावित प्रत्याशी की ओर से बांटी गई कच्ची शराब पीकर चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से अलर्ट जारी करते हुए अभियान तेज कर दिया था। कोतवाल दियोरियाकलां मनीराम सिंह ने सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे दियोरियाकलां जंगल में दबिश दी। इस दौरान बिलसंडा थाना क्षेत्र के पसगवां गांव निवासी बबलू सिंह पुत्र विक्रम और मनोज कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र सेवाराम को गिरफ्तार किया। 195 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद हुए। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। कच्ची शराब को लेकर सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी बबलू पर हत्या, एससीएसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी मनोज पर मारपीट और आबकारी अधिनियम के दो पुराने मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।