{"_id":"57e9675b4f1c1b7e5d57468f","slug":"police-made-the-disputed-land-napjok","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विवादित जमीन की कराई नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने विवादित जमीन की कराई नापजोख
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियादाह गांव में जमीन के विवाद को निपटाने के लिए पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम से नापजोख कराई। इसके बाद रिपोर्ट अफसरों को भेज दी गई है। चिड़ियादाह गांव में रहमतशाह पीर मियां की दरगाह शरीफ के पास की जमीन पर एक युवक के प्लाटिंग करने का गांव के लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई थी। प्लाटिंग करने वाले युवक ने रंगदारी न देने पर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया था। इधर, गांव वाले ग्राम पंचायत की जमीन होने की बात कह रहे थे। सोमवार को सुनगढ़ी पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम के के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की नापजोख कराई। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट ने बताया कि विवाद की कोई स्थिति नहीं है। नाप के अनुसार जितनी जमीन युवक की निकलेगी उसी पर प्लाटिंग की जाएगी। इस बात पर गांव के लोग भी राजी हैं।
विज्ञापन