{"_id":"6942f455d42757fca708092c","slug":"police-filed-a-report-against-the-sugarcane-purchasing-center-in-charge-and-supervisor-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-150074-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने दर्ज की गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी और सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने दर्ज की गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी और सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 17 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना खरीद केंद्र पर हो रही घटतौली के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। विधायक के निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी और सुपरवाइजर के खिलाफ बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के साथ वह एलएच चीनी मिल पीलीभीत के तहत संचालित गन्ना क्रय केंद्र दियोरिया कला प्रथम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तौल लिपिक कमल कुमार मौजूद थे।
जब कांटा बांट कर तौल की जांच कराने को कहा गया तो तौल लिपिक ने सहयोग नहीं किया। इससे कांटे की विधिवत जांच नहीं हो सकी। मौके पर मिले धर्मकांटे की रसीदों से अनियमितता उजागर हुई। कृषक उस्मान खान के गन्ना वाहन की धर्मकांटे की रसीद पर 32.80 क्विंटल वजन अंकित था, जबकि पर्ची के पीछे 31.70 क्विंटल वजन दर्ज मिला।
विज्ञापन
इससे घटतौली की आशंका गहराई। जांच के दौरान मौके पर धर्मकांटे की 14 पर्चियां भी पाई गईं। इसके अलावा किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना उतराई के नाम पर मजदूरों की ओर से प्रति ट्राली 100 रुपये वसूले जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध है।
सचिव की तहरीर पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने तौल लिपिक कमल कुमार और सुपरवाइजर चिंतराम वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।