Pilibhit: सऊदी अरब से लौटे युवक को उठा लाई पुलिस, उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अशरफ से संबंध की चर्चा
सोमवार दोपहर पीलीभीत के फीलखाना मोहल्ला निवासी आरिफ को पुलिस पकड़कर ले गई। इससे पहले सुनगढ़ी पुलिस ने आरिफ के तीन भाइयों को पकड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में सऊदी अरब से लौटकर भाइयों के साथ कैंटीन चला रहे आरिफ को पुलिस उठा ले गई। परिवार के मुताबिक बरेली पुलिस उसे पकड़कर ले गई है। हालांकि, बरेली पुलिस के अधिकारियों ने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार किया है।
सोमवार दोपहर पीलीभीत के फीलखाना मोहल्ला निवासी आरिफ पुत्र जमील को पुलिस पकड़कर ले गई। इससे पहले सुनगढ़ी पुलिस ने आरिफ के तीन भाइयों को पकड़ा था। उनसे आरिफ को बुलाने के लिए कहा गया। दोपहर में परिजनों ने आरिफ को पुलिस के हवाले किया तो उसके भाइयों को छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम आरिफ को साथ ले गई। सुनगढ़ी पुलिस ने उन्हें बताया कि आरिफ को बरेली पुलिस ले गई है।
अशरफ मामले में कार्रवाई की चर्चा
आरिफ के बारे में बताया गया कि वह सऊदी अरब में नौकरी करता था। वहां से साल भर पहले आया और अपने भाइयों की फास्ट फूड कैंटीन पर बैठने लगा। शहर में चर्चा है कि बरेली जेल में बंद अशरफ से आरिफ की मुलाकात की पुष्टि पर यह कार्रवाई बरेली एसआईटी ने की है। उसके खिलाफ कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। बता दें कि बरेली जेल में बंद अशरफ उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है।
Umesh Pal Hatyakand: यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी, माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के इस करीबी पर कसा शिकंजा
बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरिफ नाम के किसी शख्स की गिरफ्तारी एसआईटी ने नहीं की है। किसी और मामले में किसी और जिले या थाने की पुलिस उसे ले गई होगी। एसआईटी जिसे गिरफ्तार कर रही है, उसे सीधे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।