फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police crack down on modified silencers and horns, challan 109 vehicles in 48 hours

Pilibhit News: मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर पुलिस सख्त, 48 घंटे में 109 वाहनों के चालान

Tue, 12 May 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on modified silencers and horns, challan 109 vehicles in 48 hours
ड्रंकन ड्राइविंग में भी कार्रवाई, 3.51 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

पीलीभीत। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, सायरन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। 48 घंटे में 109 वाहनों के चालान कर 3.51 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। कई वाहनों को सीज भी किया गया।

सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने बताया कि नौ और 10 मई को जिलेभर में शहर और हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर नौ, प्रेशर हॉर्न पर 34 और हूटर-सायरन के मामले में 52 चालान किए गए। कुल 95 चालानों में 2.27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान ऐसे दुकानदारों को भी चिह्नित किया गया, जो मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने दो दुकानदारों को नोटिस देकर भविष्य में इस प्रकार का सामान न बेचने की चेतावनी दी। वहीं बीसलपुर और गजरौला क्षेत्र के टोल प्लाजा पर ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 लोगों के चालान किए गए। इस कार्रवाई में 1.24 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और एक वाहन सीज किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed