फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police babarchi andolan

शेरपुरकलां के एक घर से 3.60 लाख की नकदी और जेवर चोरी

Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
police babarchi andolan
शेरपुरकलां में एक घरे से लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala
शेरपुरकलां। शेरपुरकलां निवासी सादिक हुसैन के घर में घुसे चोरों ने 3.60 लाख की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। शेरपुरकलां निवासी सादिक हुसैन बाबर्ची का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रात को परिवार सहित घर में सोए थे। आधी रात के बाद किसी समय घुसे चोरों ने उनकी पुत्री फरहाना के सोने के झुमके, मांग पट्टी, हार, चांदी की पायल, उसकी भाभी केक सोने के झुमके, टीका, कड़े, चांदी की पायल, दूसरी भाभी मीना के सोने के झुमके, पायल, उसकी पत्नी का सोने का टीका, झूमर, झाले, अंगूठी, दूसरी पुत्री की शादी को रखा हार, झुमके और लेबर को भुगतान करने के लिए रखी 3.60 लाख की नकदी चोरी कर ली। रात करीब पौने तीन बजे आंख खुलने पर उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की। इंस्पेक्टर राजेश कश्यप ने बताया कि चोरी की तहरीर नहीं मिली है। शेरपुरकलां में पिछले कई दिनों से हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं के विरोध में एकत्र हुए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटनाओं की सूचना देने के बाद भी पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। अगर एक सप्ताह के अंदर चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ। तब उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में मीनू बरकाती, सलमान खां, दिलशाद खां, नदीम खां, शादाब खां, सादिक खां, एजाज खां, इमरान खां, अनीस खां, शाहरुख वेग, अमानत खां आदि थे। इंस्पेक्टर राजेश कश्यप ने बताया कि शेरपुर में छिटपुट चोरी की घटनाएं हुई हैं। शीघ्र ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed