फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police attacked on information of drain dispute

नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police attacked on information of drain dispute
नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

पर हमला, चौकी इंचार्ज को बनाया बंधक
- कई सिपाहियों ने भागकर बचाई जान, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नौ को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला/ पीलीभीत। गांव बानगंज में सोमवार शाम नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें कई सिपाहियों ने भाग कर जान बचाई जबकि चौकी इंचार्ज को हमलावरों ने बंधक बना लिया। आधे घंटे तक हमलावरों के कब्जे में चौकी इंचार्ज रहे। जब थाने से फोर्स आई तब वह छूट पाए। इस दौरान लाठी डंडे भी चले। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर गजरौला थाने में नौ नामजद और 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद नौ को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बानगंज में दो पक्षों में पानी की निकासी को लेकर नाली का विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने सोमवार शाम सात बजे पीआरबी 112 पर कॉल कर दी। पीआरबी मौके पर पहुंची पर विवाद नहीं निपटा। इसके बाद जरा कोठी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह फोर्स के साथ नाली के विवाद की सूचना पर गए थे। मौके पर चालीस पचास लोग एकत्र थे। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो कुछ लोग उग्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने एक युवक पर डंडा चला दिया। इसके बाद लोग भड़के तो हालात बिगड़ गए। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हाथ उठा दिया। एक व्यक्ति ने अलाव से जलती हुई लकड़ी से चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। एक महिला ने डंडा चला दिया। खींचतान और मारपीट शुरू हो गई। इसमें चौकी इंचार्ज की वर्दी फट गई। हेड कांस्टेबिल अनिल सुमन और कांस्टेबिल मोहित पाल भी डंडे की चोट से घायल हो गए। पुलिस को जान बचाना मुश्किल हो गया। कुछ पुलिसकर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमला करने के बाद जो लोग भागे हुए हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
- दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक
इन लोगों दर्ज हुई रिपोर्ट
एसआई जितेंद्र कुमार की ओर से गांव बानंगज निवासी सालिगराम, मुनेश, राजबाबू, विक्रम पाल, लौंगा देवी, वीरपाल, रीना देवी, ओम प्रकाश, पंकज समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed