{"_id":"57aa19494f1c1b2b12ee51eb","slug":"police-at-the-behest-of-recovery-from-motorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की शह पर वाहन चालकों से वूसली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की शह पर वाहन चालकों से वूसली
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपहिया वाहन चालकों से कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। अमरिया थाने की बिरहनी चौकी के बाहर खड़े होकर कुछ लोग रेडियम बाइक पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाकर पचास से सौ रुपये तक वसूल रहे हैं। आरोप है कि पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर उनका साथ देती रही। हालांकि सीओ सिटी से शिकायत होने के बाद वसूली कर रहे लोगों को पुलिस ने भगा दिया।
अमरिया थाने की उत्तराखंड बार्डर पर बनी बिरहनी पुलिस चौकी के बाहर दो दिन पहले कुछ लोग दुपहिया वाहन चालकों को रोककर उनसे वसूली कर रहे थे। बाइक पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाकर उनसे पचास से सौ रुपये लिए गए। आरोप है कि अमरिया चौकी पुलिस भी इसमें इन लोगों की मदद कर रही थी। इस दौरान एक राहगीर ने अफसरों से शिकायत कर दी खलबली मच गई। कुछ ही देर में अमरिया पुलिस ने वसूली कर रहे लोगों को भगा दिया। सीओ सिटी के भी संज्ञान में मामला आया। इस पर टीएसआई को मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। हालांकि पुलिस ने मामला उत्तराखंड सीमा का बताकर पल्ला झाड़ लिया है।
मामले की जानकारी मिलने पर बिरहनी चौकी पुलिस से जानकारी की गई थी। वसूली अमरिया क्षेत्र में न होकर उत्तराखंड इलाके में हो रही थी। चौकी पुलिस ने शिकायत पर सभी को वहां से भगा दिया था।
विज्ञापन
- रेहान खां, एसओ अमरिया
हाइवे पर अवैध वसूली की सूचना मिलने पर टीएसआई को मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। टीएसआई ने अमरिया पुलिस से जानकारी की। बताया गया है कि मामला उत्तराखंड क्षेत्र का था।
- निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी