{"_id":"6471b73b56bdfe11d707f02f","slug":"police-arrested-constable-accused-of-sexual-harassment-and-sent-him-to-jail-in-pilibhit-2023-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा बना सिपाही: फेसबुक से दोस्ती... शादी का झांसा देकर की हैवानियत, पुलिसकर्मी भाई ने भी की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदा बना सिपाही: फेसबुक से दोस्ती... शादी का झांसा देकर की हैवानियत, पुलिसकर्मी भाई ने भी की दरिंदगी
Sat, 27 May 2023 03:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 May 2023 03:33 PM IST
सार
सहारनपुर की रहने वाली युवती ने पिछले दिनों एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि जिला शामली के रहने वाले सिपाही इमरान से पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी जानपहचान हुई थी। इमरान न्यूरिया थाने में तैनात था। सिपाही ने शादी का झांसा देकर शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। सिपाही ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही इमरान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसी देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले सिपाही इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। सिपाही का भाई अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
सहारनपुर की रहने वाली युवती ने पिछले दिनों एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि जिला शामली के रहने वाले सिपाही इमरान से पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी जानपहचान हुई थी। इमरान न्यूरिया थाने में तैनात था। सिपाही ने शादी का झांसा देकर शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
सिपाही ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी के लिए टालमटोल करने लगा। तब उसने न्यूरिया पुलिस से शिकायत की। इस पर उसे निलंबित कर दिया गया। कुछ महीने बाद इमरान ने उसे झांसे में लेकर शादी करने की बात कही। 25 जनवरी 2023 को सिपाही ने उससे शपथ पत्र थाने में दिलवा दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। इसके बाद वह बहाल हो गया, उसका तबादला सेहरामऊ उत्तरी थाने हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इमरान युवती को शामली में रह रहे अपने भाई फुरकान के कमरे पर ले गया। यहां उसे दो-तीन महीने तक रखा। युवती के मुताबिक इस दौरान दोनों भाई उससे दुष्कर्म करते थे। जिससे वह गर्भवती हो गई। शादी की बात कही तो इमरान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने एसपी अतुल शर्मा से मामले की शिकायत की।

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो मई को सिपाही इमरान और उसके भाई फुरकान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया। युवती अभी चार दिन पूर्व आईजी के पास पेश हुई और आरोप लगाया की पीलीभीत पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
आईजी ने एसपी को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने सिपाही इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरा आरोपी फुरकान अभी भी फरार है।
बंधक बनाकर दोनों भाई करते रहे दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि दोनों भाई उसे अपनी पुलिस का खौफ दिखाते रहे। इमरान का भाई फुरकान शामली में पुलिस विभाग में है। न्यूरिया थाने में शपथ पत्र देने के बाद जब मामला निपट गया तो इमरान उसे अपने भाई फुरकान के पास शामली ले गया। वहां कई दिनों तक दोनों भाई तमंचे के बल पर दुष्कर्म करते रहे। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

दो बार हो चुकी है गर्भवती
पीड़िता ने यह भी बताया है कि वह तीन माह के गर्भ से है। दोनों भाइयों ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। पहली बार जब वह गर्भवती हुई तो इमरान ने बहलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद दोनों भाई एक कमरे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। वह दोबारा गर्भवती हो गई। इस बार भी उसके गर्भ को गिराने का प्रयास किया गया।