फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police administration was alert about Friday prayers

जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहा पुलिस प्रशासन

Sat, 25 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police administration was alert about Friday prayers
मस्जिद गेट पर जुमे की नमाज को लेकर तैनात फोर्स। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जुमे की नमाज के बाद विरोध की आशंका के चलते शुक्रवार को जिले भर में पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। मस्जिदों के पास पुलिस को तैनात करने के साथ ही अफसर भ्रमणशील बने रहे। नमाजी नमाज अदा करने के बाद शांतिपूर्वक घरों को लौट गए।
विज्ञापन

जिले में विरोध प्रदर्शन के अंदेशे में पुलिस लगातार सतर्क है। धर्मगुरुओं से अफसर वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रकने की अपील कर चुके हैं। इसके बाद भी शुक्रवार को नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस को तैनात किया गया था। इससे कहीं भी विरोध प्रदर्शन न हो सके। इसके अलावा बाजार पर भी पुलिस की निगाह बनी रही। नमाज अदा होने के बाद नमाजी शांति पूर्ण ढंग से घर चले गए। इसके बाद ही फोर्स को हटाया गया।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर दिखी पुलिस
न्यूरिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस दारुल उलूम गौसिया स्कूल और मेन चौराहे पर तैनात रही। जुमे की नमाज से पहले थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस को लेकर पूरे नगर में भ्रमण करते रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद शांति पूर्वक अपने प्रतिष्ठानों पर जाकर कारोबार शुरू कर दिया। एक साउंड सर्विस की ओर से जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडा शर्बत पिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed