फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Plot deed not done even after taking Rs 21 lakh

Pilibhit News: 21 लाख रुपये लेने के बाद भी नहीं कराया प्लाट का बैनामा

Mon, 22 Apr 2024 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Plot deed not done even after taking Rs 21 lakh
पीलीभीत। चेक व अन्य माध्यमों से 21 लाख रुपये लेने के बाद भी प्लाट स्वामी ने खरीदार के नाम जमीन का बैनामा नहीं किया। जब खरीदार ने रुपये वापस मांगे तो उसकी दुकान में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला वशीर खां के रहने वाले इंतखान आलम ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी जमील अहमद खां उर्फ सिराज खां के साथ एक आवासीय प्लाट का नौ हजार रुपये गज बेचने का सौदा हुआ था। इसके बाद उसने जमील अहमद को नकद, आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से लगभग 21 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

कुछ रुपये जमील अहमद के पुत्र आरिज जमील खां को भी दिए। इसके बाद जमील अहमद से शेष राशि लेकर उक्त प्लाट का बैनामा कराने के लिए कहा। आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। बैनामा न कराने पर उसने अपने 21 लाख रुपये वापस मांगे। इस बात पर दोनाें में झगड़ा हुआ। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च 2023 की शाम चार बजे वह अपनी टाल पर बैठा था। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में जमील अहमद उर्फ सिराज खां व उसके पुत्र आरिज जमील खां पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed