फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Players will be able to play indoor games in Puranpur

पूरनपुर में इंडोर गेम खेल सकेंगे खिलाड़ी, आठ करोड़ की लागत से मल्टीपरपज हाल हो गया तैयार

Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Players will be able to play indoor games in Puranpur
पूरनपुर के मल्टीपर्पज हॉल का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। आठ करोड़ रुपये की लागत से पूरनपुर के निकट सिमरिया तालुका अकबरपुर में खिलाड़ियों के लिए मल्टीपरपज हॉल तैयार हो गया है। इसमें अब इंडोर गेम हो सकेंगे। अधिकारियों ने हॉल का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, लखनऊ से आए युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक विवेक चंद्र श्रीवास्तव और जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने अभियंताओं की टीम के साथ मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद हाल को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की सहमति बन गई है। अगले महीने हाल युवा कल्याण विभाग को मिल जाएगा। मल्टीपरपज हॉल में बैडमिंटन, बॉस्केट बॉल, टीटी, हॉकी, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग जैसे खेल हो सकेंगे। जितना शानदार पूरनपुर का यह हाल है, उतना शानदार हॉल पीलीभीत में भी नहीं है। खिलाड़ी इसे लेकर उत्साहित हैं। सीडीओ से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पैक्सपेड संस्था ने आठ करोड़ की लागत से इसे बनाया है। निर्माण पूरा हो गया है। कुछ कमियां रह गईं। इन्हें पूरा कराने के निर्देश दिए गए है। उम्मीद है कि अगले महीने तक काम पूरे हो जाएंगे। जून में युवा कल्याण विभाग यह हाल मिल जाएगा। इसके बाद युवा इंडोर गेम खेल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed