फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Plantation has The message of greenery

पौधरोपण कर दिया  हरियाली का संदेश

Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Plantation has The message of greenery
पौधरोपण - फोटो : pilibhit, beureu
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गोष्ठियों का भी आयोजन हुआ। उधर, मरौरी ब्लाक प्रमुख ने न्यूरिया थाने में, सामाजिक वानिकी के डीएफओ ने बरखेड़ा के बजाज एनर्जी लिमिटेड में व तहसीलदार नन्हेंलाल ने बिलसंडा थाने में पौधरोपण किया। 
विज्ञापन

मरौरी ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर ने थाना न्यूरिया के परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष दलवीर वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण व मांग दिवस के रूप में हुए सफलता पूर्ण हुए कार्य को लेकर पौधरोपण किया। इस अमित कुमार, शिव कुमार यादव, मुन्ना लाल, मोहम्मद फारुख, हरपाल, अरविंद तिवारी, शाखा मंत्री प्रेमपाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने शाखा परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार काला, प्रशासनिक अधिकारी संदीप सिंह, अखिलेश सक्सेना, जसवंत सिंह, राजेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बीसलपुर। सनातन संस्कृति संरक्षण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दियोरिया जंगल के सिद्ध बाबा मेले में लोगों को पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए मेले में आए लोगों को पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ और नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर मंच के पूरनलाल गंगवार, डॉ सबितुर प्रकाश गंगवार, ज्ञानेंद्र, हरीशंकर गिरि, अशोक गंगवार, विंद्रेश कुमार, रमेश पाल, प्रतिभा, डॉ सरिता, नीलम, कृष्ण मोहन, सुधाकर, ज्योति, रशिम, प्रदीप, बसंती, संध्या, फूलमती, कृष्णा, जितेंद्र, शैलेंद्र, मनोज, राजकुमार, हरीश, नरेंद्र, मुलायम यादव, राजीव त्रिवेदी, सविनय, सविनीत, शिवानी और मिथलेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा। बजाज एनर्जी लिमिटेड में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएफओ आदर्श कुमार ने अशोक का पौधा लगाया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएफओ आदर्श कुमार ने पर्यावरण पर विस्तार से बताया। उन्होंने कर्मचारियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। पावर प्लांट के यूनिट हेड समीर कुमार सावत ने भी भविष्य में पौधरोपण को आगे बढ़ाने की समर्थन किया। इस मौके पर प्लांट मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया था।  जिसमें मनीश, आशीष एवं दिनेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वीएचएल के यूनिट हेड जेएस जादौन, कार्यक्रम के संयोजक एचआर हेड अखिलेश कुमार पाडेय, प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र सिंह, बीसलपुर रेंजर कुंजमोहन वर्मा, वन दरोगा रमाकांत व शेर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


शहीदों के नाम पर लगाए पौधे
बिलसंडा। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर थाना परिसर में तहसीलदार ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एसओ जितेंद्र यादव के अलावा स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर आम, नीम, अशोक और बरगद के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed