फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Plantation environment Sworn protection

पौधरोपण कर पर्यावरण  संरक्षण की ली शपथ

Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Plantation environment Sworn protection
पौधरोपण - फोटो : pilibhit, beureu
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में रविवार को पौधरोपण के साथ पर्यावरण की शपथ ली गई। गोष्ठियां भी हुईं, जिसमें लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र की स्मृति में पौधरोपण किया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के एक दिन में पांच करोड़ पेड़ रोपित करने के कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान करने का निर्णय लिया। इस मौके पर सछास जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा, प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, डीसी गंगवार, ओपी गंगवार, मिश्रीलाल, आपी गंगवार, गोपाल कशौधन, अनंतराम, रवि कश्यप आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज में निदेशक सरोज जगोता समेत प्रशिक्षु अनुभव त्रिपाठी, अभिलाष, महेश, दीक्षा गंगवार, मोहम्मद सादिक आदि ने पौधे लगाए। कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। इस मौके पर प्रवक्ता प्रिया, नितिन कुमार, अतुल कुमार, आशुतोष जायसवाल, शाहिद खान, तूलिका वर्मा आदि मौजूद रहे। जेसीआई मिड टाउन सदस्यों एकता सरोवर में पौधरोपण किया। सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा ने पौधरोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष लव अग्रवाल, अमन अग्रवाल, शैशव शंकर अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल, नितिन कौशिक, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। आशियाना वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने नेहरू ऊर्जा उद्यान में पौधरोपण किया। यहां अध्यक्ष लुकमान रजा, फैजान मलिक, दीपक शर्मा, नीरज शंखधार, मोहम्मद समी आदि मौजूद रहे। सेव इंवायरमेंट वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में हुए गोष्ठी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने लोगों से पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने खकरा पुल घाट के सुंदरीकरण को संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए। डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाश प्रकाश ने गैंडा परियोजना के बारे में बताया। डीएफओ सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने खकरा घाट समेत जिले में पौधरोपण किए जाने की योजना के बारे में बताया। पौधरोपण भी हुआ। अध्यक्षता चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने की। इस मौके पर सोसायटी सचिव टीएच खान, रामप्रताप सिंह, शरदचंद्र सक्सेना, सखावतउल्ला खां, डॉ. तसलीम हसन, तारक खां, मोहम्मद शकील, बबिता सक्सेना, अमित सक्सेना, पीके खरे आदि मौजूद रहे। स्काउट गाइड भवन में स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर सोनू मौर्य, सचिन सक्सेना, अभिषेक पांडेय, ऋषभ राठौर, शालिनी, काजल, शैलेंद्र, राजकुमार, नदीम, हारून आदि मौजूद रहे। अकबर खां चैरिटबेल ट्रस्ट के कार्यालय में हुई गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने की बात कही गई। पौधरोपण भी किया गया। यहां सचिव डॉ. फहीम खान, मोहम्मद रिजवान, डॉ. दानिश खां, एसके शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, उमेश कुमार, डॉ. जनवीर नूर आदि मौजूद रहे। नगरपालिका सदस्य नियाज अहमद के आवास पर हुई गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। गोष्ठी में ऑल इंडिया जमातुल कुरैश के जिलाध्यक्ष अफसार हुसैन कुरैशी, ताहिरा खान, नियाज अहमद, रिहान खां, नासिर अली, नाजुक बी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

पूरनपुर। स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में प्रबंधक गुरभाग सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सभी का दायित्व है। यहां अशोक सिंह, रवि यादव, रोहन जायसवाल, अमर सिंह, सुखदेव सिंह, शुभजीत दीक्षित आदि मौजूद रहे। प्राथमिक स्कूल सिमरिया ता. महाराजपुर में प्रेरक सीमा बी, मुखित्यार अहमद, चांद मियां, अरशी अदब ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा। थाने पर एसओ इंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एसआई सुनील कुमार, शरीफ खां समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed