{"_id":"57dad5ca4f1c1bef05d4787c","slug":"plant-seeds-on-seed-certification-team-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज प्रमाणीकरण की टीम ने सीड्स प्लांटों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज प्रमाणीकरण की टीम ने सीड्स प्लांटों पर की छापेमारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सीड्स प्लांटों पर की छापेमारी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज उत्पादन में घपलेबाजी और सूचना मांगने पर घूस देने की कोशिश की शिकायत पर बीज प्रमाणीकरण के उपनिदेशक के नेतृत्व में जांच टीम ने नगर के कई सीड्स प्लांट पर छापेमारी कर स्टाक चेक किया और अभिलेख देखे। छापेमार कार्रवाई से सीड्स प्लांटस स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।
पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी भाकियू नेता धर्मेंद्र सिंह ने बीज उत्पादन में घपलेबाजी की शिकायत कर जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी थी। उनका आरोप है कि मांगी गई सूचना पर पिछले दिनों बीज प्रमाणीकरण के डिप्टी डायरेक्टर ने उनके आवास पर पहुंचकर उसके एवज में रिश्वत देेने का प्रयास किया था। इसकी शिकायत उन्होंने बीज प्रमाणीकरण के डायरेक्टर से की थी। अन्य तमाम उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजे थे। इस पर डायरेक्टर ने लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर ओपी यादव को जांच सौंपी। ओपी यादव ने बुधवार की शाम को शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए थे। बृहस्पतिवार को उनके नेतृत्व में अलीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर मुल्तान सिंह, बरेली के बीके सिंह, संजय कुमार आदि ने नगर और देहात क्षेत्र के कई सीड्स प्लांटों पर सायं छापा मारकर जांच की। जांच के बाद डिप्टी डायरेक्टर ओपी ओपी यादव ने बताया कि जांच में स्टाक और अभिलेखों की जांच की गई है। कुछ सीड्स प्लांट स्वामी प्लांट में ताले डालकर खिसक लिए। जांच रिपोर्ट शुक्रवार को डायरेक्टर को सौंपी जाएगी।