{"_id":"572641814f1c1bbe7b5ccf23","slug":"plans-offers-by-registering-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेंद्र नाथ सिंह ने मजदूरों से श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। पूरनपुर में रैली का आयोजन किया गया।
स्टेडियम रोड स्थित लाला लाजपत राय हाल में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज ने मजदूरों को कानूनी जानकारी दी और अपने बेहतर भविष्य के लिए विभाग में पंजीकरण कराने पर जोर दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने मजदूरों को पंजीकरण का तरीका और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। संचालन बबिता सक्सेना ने किया। सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों के हित के लिए संकल्पित है और साइकिल वितरण सहित कई योजनाएं लागू कर उन्हें लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर अमित पाठक, मेंहदी रजा, महमूद अनवर, सचिन यादव, मुर्तजा अली, शरद जायसवाल, गीता गुप्ता, शीला गंगवार, मनोज तोमर, सुधीर शुक्ला, प्रशांत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, सपा की शहर इकाई द्वारा चावला चौराहे पर मजदूर दिवस मनाया गया। इसमें पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, लालाराम, ओमप्रकाश, इकबाल आदि शामिल रहे। सफाई मजदूर महासंघ के नेतृत्व में नकटदाना चौराहा स्थित कार्यालय में गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि मजदूरों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ महासंघ लगातार संघर्ष कर मजदूरों को मुख्यधारा में जोड़ने को प्रयासरत है। उधर शहर कांग्रेस कमेटीी के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को चाय-बिस्कुट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के हित के लिए ही मनरेगा अधिनियम लागू किया है, जिससे करोड़ों मजदूरों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर असलम अंसारी, इजहार मलिक, हनीफ अंसारी, शशांक मिश्रा, रामचंद्र, शकील, चंद्रबाबू, मेघनाथ, माखनलाल आदि मौजूद थे।
पूरनपुर। भारतीय राइस मिल पल्लेदार मजदूर संगठन, खेत मजदूर यूनियन, प्रगतिशील चीनी मिल मजदूर यूनियन ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। भाकपा कार्यालय से प्रारंभ होकर रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यालय पहुंचकर सभा में बदल गई। अंत में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मजदूर दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, राइस मिलों, सीड्स प्लांटों और फ्लोर मिलों में कार्यरत पल्लेदारों और अन्य मजदूरों का उपस्थित रजिस्टर बनवाने, बोनस, भत्ता, वर्दी देने, खाद्य सुरक्षा का लाभ दिलाने, न्यूनतम मजदूरी 21 हजार रुपये प्रति माह करने सहित कई मांगें शामिल थीं। रैली मेें भाकपा नेता चिरौंजी लाल यादव, मोईन खां, हरप्रसाद दिनकर, मोहम्मद शाह, कालीचरन, एलबी कोहली, रामसेवक, राधेश्याम, चतुरी लाल आदि शामिल रहे। उधर, मंडी समिति पल्लेदारों ने बैठक की, जिसमें रेहान रजा खान, साबिर अली, जाने आलम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकपा (माले) ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यालय में सभा हुई। इसमें मजदूरों के हक के लिए संघर्षरत रहने का निर्णय लिया गया। सभा में भाकपा ने वरिष्ठ नेता अलाउद्दीन शास्त्री, जिला सचिव देवाशीष, छुन्नू खां, नरेश, इलियास, मुस्ताक आदि ने विचार रखे।