फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People planted banana saplings in the potholes on the road in Pilibhit

Pilibhit News: अफसरों और विधायक ने नहीं सुनी तो लोगों ने सड़क पर गड्ढे में लगी दी केले की पौध

Wed, 08 May 2024 12:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 12:13 PM IST
सार

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शिकायत के बाद भी जब विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो लोगों ने गड्ढे में केले की पौध लगा दी। 

विज्ञापन
People planted banana saplings in the potholes on the road in Pilibhit
पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर हुए गड्ढे में केले की पौध लगाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिनकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व विधायक से भी शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब लोगों ने सुरक्षा को लेकर गड्ढों में केले की पौध लगा दी है। 
विज्ञापन


पीलीभीत से माधोटांडा तक 30 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इस सड़क की हालत काफी दयनीय है। सड़क को फिर से बनाने के लिए प्रस्ताव ही भेजा जाता है, इसके बाद मामला जहां का तहां ठहर जाता है। इतना जरूर होता है कि अधिकारियों के निर्देश पर पैचवर्क का काम शुरू करा दिया जाता लेकिन इससे कई राहत नहीं मिल पाती। 
विज्ञापन


गड्ढों के पास नहीं लगा संकेतक 
करीब तीन माह पहले हुए पैचवर्क के बाद अब फिर यहां गड्ढे हो गए हैं। सड़क को ठीक करने के लिए लोगों ने अधिकारियों के साथ ही विधायक से भी मांग की। इसके बाद भी कुछ नहीं हो सका। यहां तक कि हादसों को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढों के पास कोई संकेतक भी नहीं लगाए गए। ऐसे में दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की अनदेखी के चलते राहगीरों ने अब गसुरक्षा की दृष्टि से गड्ढों में केले की पौध को लगा दिया है। जिससे वाहन चालक दूर से पौधों को देख लें और संभल कर निकलें। गड्ढों में केले की पौध लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 


डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछा गया है। उनको इसे ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed