{"_id":"6228f59314b83f42d66fa237","slug":"pilibhit-vehicles-will-not-be-operated-from-assam-highway-towards-overbridge-today-pilibhit-news-bly4778142128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीतः असम हाईवे से ओवरब्रिज की ओर आज नहीं होगा वाहनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीतः असम हाईवे से ओवरब्रिज की ओर आज नहीं होगा वाहनों का संचालन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतगणना के दिन मंडी की ओर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ वही वाहन जाएंगे, जो मतगणना के कार्य में लगे हैं। अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। सुबह पांच बजे लागू होकर प्रतिबंध मतगणना के बाद ही हटेंगे।
टीएसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि पूरनपुर तिराहा, असम चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा उम्मीदवार और मतगणना एजेंटों के वाहनों को छोड़कर अन्य का प्रवेश बंद रहेगा। पूरनपुर, बीसलपुर, जहानाबाद, बरेली और न्यूरिया की ओर से आने वाले वाहनों को टाइगर तिराहा, ईदगाह, नौगवां चौराहा होते हुए न्यूरिया की ओर निकाला जाएगा।
उपाधि कॉलेज चौराह से ओवरब्रिज होते हुए मंडी गेट और असाम चौराहा पर वाहनों के संचालन पर पाबंदी रहेगी। नौगवां चौराहे से अंडरपास के से मंडी की ओर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह वाहन टाइगर तिराहा, ईदगाह, नौगवां चौराहा होते हुए पूरनपुर, बरेली और बीसलपुर की ओर निकाले जाएंगे। दस मार्च को सुबह से मतगणना की समाप्ति तक गन्ना लदे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।