फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit talent contest held at eight test centers

आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई पीलीभीत प्रतिभा प्रतियोगिता

Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit talent contest held at eight test centers
प्रत‌ियोग‌िता - फोटो : pilibhit, beureu
छात्र संघर्ष मोर्चा की ओर से पीलीभीत प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के आठ केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1205 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि पीलीभीत प्रतिभा प्रतियोगिता के तहत सामान्य ज्ञान, निबंध और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, ललौरीखेड़ा के डॉ. राममनोहर बालिका इंटर कॉलेज, जहानाबाद में एचके नेशनल, गजरौला के आदर्श किसान इंटर कॉलेज, पूरनपुर के पंचमदास इंटर कॉलेज, कल्यानपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज, बीसलपुर के केकेएस विद्या मंदिर व बिलसंडा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सामान्य ज्ञान के 526, निबंध में 186 और कला में 193 छात्रों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम 25 मई को घोषित किया जाएगा। परीक्षा संपन्न कराने में अमन अवस्थी, गौरव गंगवार, अंकुर मौर्य, वीरपाल मौर्य, अमित कुमार, जितेंद्र शर्मा, आदित्य पाठक, अनुभव सक्सेना, अभिषेक पांडेय, सौरभ सक्सेना, सुरभि सक्सेना, राजीव राय, निर्भय गुप्ता, राहुल माथुर, रवि शर्मा, शिवम, प्रशांत, आदित्य, विमल, प्रभा, पूर्वा, शाहीन, सुनीता, आशीष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed