फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit, Shahjahanpur 2-0 victory in the final of the team

शाहजहांपुर को 2-0 से हराकर पीलीभीत की टीम फाइनल में 

Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit, Shahjahanpur 2-0 victory in the final of the team
शाहजहांपुर को 2-0 से हराकर पीलीभीत की टीम फाइनल में  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
तीन दिवसीय 34वीं जोनल स्तरीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार को बरेली रेंज के डीआईजी आशुतोष कुमार ने फीता काटकर उदघाटन किया। जोन के आठ जिलों से आई टीमों ने दमखम के साथ खेल का प्रदर्शन किया। पीलीभीत की टीम 2-0 से शाहजहांपुर को हराकर टेबिल टेनिस के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। 
विज्ञापन

सुबह से ही एलएच स्टेडियम में प्रतियोगिता को लेकर पुलिस महकमें के अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। पूर्वाह्न 11 बजे डीआईजी आशुतोष कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कबूतर व गुब्बारे हवा में उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया। खिलाड़ियों को शपथ दिलाने के बाद डीआईजी, एसपी ने बैडमिंटन का शो मैच खेलकर प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। जिसके बाद जोन के विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने टेबिल टेनिस और बैडमिंटन में अपने हुनर की पेशकश की। देर शाम परिणाम घोषित किए गए। जिसमें टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप में बरेली ने मुरादाबाद को 2-0 और पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में अमरोहा ने बिजनौर को 2-0 और मुरादाबाद ने शाहजहांपुर को 2-0 से शिकस्त दी। पीलीभीत ने रामपुर की टीम को 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर एसपी सभाराज, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, बीसलपुर सीओ हरीश सिंह भदौरिया, एलएच मिल के जीएम आशीष गुप्ता, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा, शहर कोतवाल इंद्र सिंह, एटीएसआई हिमांचल सिंहआदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

आठ जिलों से आई टीमें 
बरेली जोन में शामिल नौ जिलों में से संभल के अलावा सभी जनपदों की टीमें प्रतियोगिता में शामिल होने आई है। इसमें पीलीभीत, अमरोहा, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली की टीमें आई है। पहले दिन सभी टीमों की ओर से खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबिल टेनिस में पीलीभीत के नगेंद्र का बेहतर प्रदर्शन 
टेबिल टेनिस व्यक्तिगत चैंपियनशिप में पीलीभीत के नगेंद्र सिंह राठौर ने बदायूं के विनय को 11-0 से शिकस्त दी। बेहतरीन प्रदर्शन के दौरान स्टेडियम में तालियों की गडग़ड़ाहट गूंज उठी। इसके अलावा मुरादाबाद के सोमपाल ने रामपुर के रोहित को 11-6, 11-8 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। 

प्रतियोगिता में ये रहे रैफरी 
पुलिस प्रतियोगिता में शमीम अहमद, सोनाली रंधावा, परमजीत सिंह, हरकिशन सिंह रैफरी रहे। उन्होंने बेहतरीन अंदाज में अपने कार्य को बखूबी संभाला। इस पर अफसरों ने उनकी प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed