फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit received the gift of NH

पीलीभीत की मिली राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात 

Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit received the gift of NH
श‌िलान्यास - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अमेरिका की सड़कें अच्छी हैं, इसलिए वह अमीर देशों में शुमार है। सड़कें बेहतर होंगी, तभी ट्रांसपोर्ट सुगम होगा और रोजगार के साधन बढ़ेंगे। देश के विकास के लिए ही सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के पांच साल पूरे होने से पहले ही दो लाख करोड़ रुपये की लागत से देश की सड़कों की तस्वीर बदल दी जाएगी। वह गुरुवार को पीलीभीत में पीलीभीत-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग के शिलान्यास के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने जिले की तीन अन्य सड़कों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की मांग पर यह एलान किया। ये सड़कें हैं- भुता-बीसलपुर मार्ग, खटीमा-मझोला-पीलीभीत-बरखेड़ा-बीसलपुर मार्ग और बीसलपुर-बिलसंडा-बंडा-पुवायां-गोला मार्ग। उन्होंने कहा कि देश की 111 नदियों में जलमार्ग बना रहे हैं। इसमें पीलीभीत से गुजरती शारदा और गोमती नदी को भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि उद्योगों से ही विकास का रास्ता निकलता है। उद्योग तभी विकसित होंगे जब सड़कों, पानी, बिजली और संचार की व्यवस्था बेहतर होगी। सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है। 83 किलोमीटर लंबे पीलीभीत-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण सीमेंट कंक्रीट से होगा। यह डबल लेन पटरी का बनेगा। हमारा सिस्टम करप्शन फ्री है। गांवों को शहरों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों के हालात अब भी पूरी तरह नहीं सुधरे हैं। शिक्षा, चिकित्सा आदि तमाम सुविधाओं से गांव वंचित हैं। इस दिशा में भी सरकार काम कर रही है। जल्द नतीजा सामने होगा।

ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए मांगी भूमि
जिले को बेहतर सड़कों और जलमार्ग की सौगात देने के साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी घोषणा की। कहा, देश में अब तक 22 ट्रेनिंग सेंटर बन चुके हैं। मेनका गांधी से कहा कि जिले में चार एकड़ भूमि की व्यवस्था कर दें तो यहां भी आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर बनवा दिया जाएगा। इससे रोजगार के रास्ते भी निकलेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब कंपयूटर पर परीक्षा देनी होगी। इसमें समय भी कम लगेगा। तीन दिन के भीतर लाइसेंस मिल जाएगा। देरी होने पर एआरटीओ पर कार्रवाई होगी। 

केवल खेती पर निर्भर न रहें किसान
उन्होंने किसानों से कहा कि वे धान, गेहूं की खेती पर ही आश्रित न रहें। किसान  बिजली, पेट्रोल और डीजल तैयार करें। गन्ने के बैगास से एथेनाल बनाएं। ऐसे ही कई अन्य कार्यों को कर किसान, मजदूर अपनी किस्मत के साथ ही देश की तस्वीर भी बदल सकते हैं। कई विकास कार्य प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते अधर में हैं। इसलिए अबकी बार ऐसी  सरकार चुनें कि आपकी सांसद सीधे मुख्यमंत्री से बात करें और काम हो जाए।


मेनका गांधी ने किया स्वागत
नितिन गडकरी गुरुवार को 11.15 बजे हेलीकॉप्टर से पीलीभीत सभास्थल पर पहुंचे। यहां महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद स्टेज पर पहुंच कर गडकरी ने बटन दबाकर पीलीभीत-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया। मंच पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एके श्रीवास्तव और आरके पांडे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुबह नौ बजे बजे से ही  लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। 

29 पीबीटीपी 1 से 7 तक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed