फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit police inspector Mobilized two Laksmapan

पीलीभीत पुलिस ने दरोगा के लिए जुटाए दो लाख

Tue, 17 Mar 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में वकील की गोली मारकर हत्या के आरोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह के परिवार की आर्थिक मदद करने में पीलीभीत पुलिस ने भी हाथ आगे बढ़ाया है। जिले की पुलिस ने आपसी चंदा कर अब तक करीब दो लाख रुपये जुटाए हैं।
विज्ञापन


11 मार्च को इलाहाबाद जिला कचहरी में नाराबारी चौकी इंचार्ज दरोगा शैलेंद्र सिंह ने वकीलों की पिटाई से बचने के लिए अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी थी। इससे अधिवक्ता नबी अहमद की गोली लगने से मौत हो गई थी। बवाल के दौरान गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया था।
विज्ञापन


दरोगा और घायल सिपाही की आर्थिक मदद के लिए जिले की पुलिस ने भी हाथ आगे बढ़ाए हैं। सूत्रों के मुताबिक मदद के लिए सिपाही से लेकर दरोगा और इंस्पेक्टरों ने चंदा देने में बढ़ चढ़कर भागीदारी की है। जिले में पुलिस वाले अब तक दो लाख रुपये चंदा के रूप में जुटा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकत्र हुई धनराशि एक देहात सर्किल के थानेदार के पास है। थानेदार का दावा है कि एकत्र धनराशि इसी हफ्ते सिपाही और दरोगा के घर वालों को भेजा जाएगा। किसके खाते में कितनी रकम भेजी जाएगी। इस पर शीघ्र ही आपसी सहमति बनाई जाएगी।
000
चंदा वसूली का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि वह स्वेच्छा से चंदा एकत्र कर रहें हैं तो अधिकारी इसमें कर भी क्या सकते हैं?
- सुधीर कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed