फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit News Police filed case of nuisance against Bku Mandal president and supporters

पीलीभीत: भाकियू के मंडल अध्यक्ष और समर्थकों पर पुलिस ने दर्ज कराया उपद्रव करने का मुकदमा

Sat, 15 Jan 2022 08:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 08:02 PM IST
सार

13 जनवरी को उनके समर्थकों ने शहर में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत जुलूस निकाला था। रोकने पर पुलिस की नोकझोंक हुई थी।

विज्ञापन
Pilibhit News Police filed case of nuisance against Bku Mandal president and supporters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाकियू के बरेली मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो व उनके 40 से 50 समर्थकों के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कहलो को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर 13 जनवरी को उनके समर्थकों ने शहर में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत जुलूस निकाला था। जुलूस को रोकने पर कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने इसी मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 जनवरी को गांव तकिया निवासी भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो दोपहर करीब दो बजे सात-आठ गाड़ियों से असम चौराहा पहुंचे। कोई कार्यकर्ता भी मास्क नहीं लगाए हुए था। चौराहे पर गाड़ियों से उतर कर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का उल्लघंन करते हुए करते हुए मंडल अध्यक्ष जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़क पर उपद्रव मचाने लगे। थाने से फोर्स को बुलाया गया पर किसान नेता सतविंदर सिंह कहलो समर्थकों के साथ समूह बनाकर मंडी की ओर चले गए। रोकने पर भी नहीं माने। पुलिस ने कहलो और 40-50 लोगों के खिलाफ 147, 188, 269, 270 और महामारी अधिनियम 3, 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

मैंने और मेरे समर्थकों ने कोई उपद्रव नहीं किया गया था। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था। पुलिस ने बेवजह रोक कर कार्यकर्ताओं से अभद्रता की थी। इसी से कार्यकर्ता भड़क गए थे। नियम भी कोई नहीं तोड़ा गया और न ही कोई उल्लघंन किया। बड़े पदाधिकारियों के सामने पूरे मामले को रखा जाएगा। पदाधिकारियों के निर्णय के बाद संघर्ष किया जाएगा। - सतविंदर सिंह कहलो, मंडल अध्यक्ष, भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed