फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit News Farmer died in tiger attack

Pilibhit: खेत से लापता हुआ किसान, खोजबीन करते जंगल पहुंचे ग्रामीण तो मुंह में शव दबाए मिला बाघ

Wed, 16 Aug 2023 12:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

जानकारी मिली है कि माधोटांडा क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी राममूर्ति 58 मंगलवार को अपने बेटे के साथ जंगल सीमा से सटे खेत पर फसल में दवाई का छिड़काव करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाघ ने राममूर्ति पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ राममूर्ति के शव को मुंह में दबकर घूम रहा था। शोर शराबा व अन्य मशक्कत करने पर बाघ शव को छोड़कर आगे निकल गया।

विज्ञापन
Pilibhit News Farmer died in tiger attack
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार शाम खेत पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान को बाघ उठाकर ले गया।  बुधवार सुबह सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने ग्रामीण खोजबीन करते हुए जंगल के अंदर पहुंचे तो बाघ किसान के शव को मुंह में दबाए घूमता दिखाई दिया। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बाघ के चुंगल से शव को छुड़ाया और जंगल के बाहर लेकर पहुंचे। इसके बाद थाना पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर में कमर से नीचे का भाग पूरी तरह क्षत-विक्षत है।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी राममूर्ति 58 मंगलवार को अपने बेटे के साथ जंगल सीमा से सटे खेत पर फसल में दवाई का छिड़काव करने के लिए पहुंचे थे। दवा का छिड़काव करने के बाद बेटा चंद्रपाल घर चला गया। राममूर्ति खेत पर ही फसल में सिंचाई के लिए रुक गए। देर शाम को घर न पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां उनकी मौजूदगी नहीं दिखाई दी। काफी देर तक खोजबीन की जाती रही। रात होने पर परिजन घर लौट गए। रात भर गांव में चर्चा होती रही।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर पहले खेत के आसपास खोजबीन की। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए जंगल की ओर पहुंचे। जंगल में 200 मीटर आगे बढ़ते ही बाघ की मौजूदगी दिखाई दी। ग्रामीणों को कहना है कि बाघ राम मूर्ति के शव को मुंह में दबकर घूम रहा था। शोर शराबा व अन्य मशक्कत करने पर बाघ शव को छोड़कर आगे निकल गया। इसके बाद किसी तरह ग्रामीण शव को कब्जे में लेकर जंगल सीमा पर बाहर लाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद थाना प्रभारी अचल कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। महोफ रेंजर रोबिन सिंह भी स्टाफ के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में डेढ़ माह के अंदर बाघ हमले की दूसरी घटना हो चुकी है। विभाग की ओर से जाल फेंसिंग का दावा किया गया, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। राममूर्ति के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन बेटे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed