{"_id":"629791c8f922b32fdb145fcd","slug":"pilibhit-mp-varun-gandhi-arrance-rail-ticket-for-gorakhpur-student-for-rrb-ntpc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"1700 किलोमीटर दूर था परीक्षा केंद्र, वरुण गांधी ने ऐसे की मदद: गोरखपुर के बेरोजगार छात्र का पुणे जाने के लिए कराया टिकट, दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1700 किलोमीटर दूर था परीक्षा केंद्र, वरुण गांधी ने ऐसे की मदद: गोरखपुर के बेरोजगार छात्र का पुणे जाने के लिए कराया टिकट, दीं शुभकामनाएं
Wed, 01 Jun 2022 09:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:50 PM IST
सार
सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट के जरिए छात्र से उसका पता पूछा, डिटेल ली। इसके बाद पुणे तक जाने के लिए टिकट पूरा इंतजाम कराया। इंद्रेश ने इसके बाद अपना वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह अपनी ओर से और अपने परिवार की ओर से सांसद का आभार जता रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बेरोजगार छात्र इंद्रेश के लिए सांसद वरुण गांधी मददगार बन गए। इंद्रेश ने नौकरी के लिए आरआरबी एनटीपीसी का फार्म भरा था। इसका परीक्षा केंद्र 1700 किलोमीटर दूर पुणे में पड़ गया। परीक्षा 13 जून को होनी है और टिकट भी कंफर्म नहीं हो रहा था। इंद्रेश ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। ट्वीट को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सांसद वरुण गांधी के लिए टैग किया था।
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी ने संज्ञान लिया। ट्वीट के जरिए इंद्रेश से उसका पता पूछा, डिटेल ली। इसके बाद पुणे तक जाने के लिए टिकट पूरा इंतजाम कराया। इंद्रेश ने इसके बाद अपना वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह अपनी ओर से और अपने परिवार की ओर से सांसद का आभार जता रहे हैं।
विज्ञापन
आभार का वीडियो लगातार रीट्वीट हो रहा है। आभार के बाद सांसद ने लिखा है कि “देश के करोड़ों नौजवान नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके लिए मेरा यह प्रयास समुद्र में एक बूंद के समान है। इसके साथ सांसद ने परीक्षा में सफल होने के लिए इंद्रेश को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद व्यक्त की है कि इंद्रेश अपने सभी सपनों को साकार करेंगे।
विज्ञापन