{"_id":"639474e8b2227f120d19ff3b","slug":"pilibhit-man-torchered-wife-after-he-found-hair-in-food-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: खाने में निकला बाल तो घोट दिए पत्नी के सिर के बाल, गजरौला के मिलक गांव का मामला, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: खाने में निकला बाल तो घोट दिए पत्नी के सिर के बाल, गजरौला के मिलक गांव का मामला, पति गिरफ्तार
Sat, 10 Dec 2022 05:30 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 PM IST
सार
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी जहीरुद्दीन से हुई थी। शुक्रवार को उसने खाना बनाया और पति को दिया। खाने में बाल निकल आया। इसी बात से गुस्साए पति ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खाने में बाल निकलने पर पति का पारा इस कदर चढ़ गया कि उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस कर सिर के सारे बाल काट दिए। मामला शनिवार को तब सामने आया जब पत्नी ने गजरौला थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति जहीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी जहीरुद्दीन से हुई थी। शुक्रवार को उसने खाना बनाया और पति को दिया। खाने में बाल निकल आया। इसी बात से गुस्साए पति ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो, हाथ पांव बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और यौन उत्पीड़न का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
पत्नी ने विरोध किया तो पति ने देवर के सहयोग से उसके सिर के बाल घोट दिए। सास बचाने के बजाय खड़ी तमाशा देखती रही। विवाहिता ने घटना की शिकायत कर मायके वालों को बुलाया, तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट की और दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी विवाहिता के मायके वालों को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति जहीरुद्दीन, देवर जमरुद्दीन, सास जिलेखा खातून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।