{"_id":"663d573f4f7ab8837d0ca724","slug":"pilibhit-madhetanda-road-will-be-renovated-for-rs-750-crore-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116033-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 7.50 करोड़ से होगा पीलीभीत-माधाेटांडा मार्ग का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 7.50 करोड़ से होगा पीलीभीत-माधाेटांडा मार्ग का नवीनीकरण
विज्ञापन
पीलीभीत से माधोटांडा मार्ग पर सड़क पर पड़े गड्डे । संवाद
पीलीभीत। गड्ढों को लेकर चर्चा में रहे माधोटांडा मार्ग के नवीनीकरण की आखिरकार शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 7.50 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। अब अधिकारी इस पर जल्द काम शुरू होने की बात कह रहे हैं। यह सड़क एक दशक पूर्व बनाई गई थी। इस बीच जब-जब राजनेताओं का सड़क से गुजरना हुआ करोड़ों रुपये की लागत से पैचवर्क किया गया, लेकिन सड़क फिर भी टिक नहीं पाई।
एक दशक पूर्व पीलीभीत से माधोटांडा तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी। मौजूदा समय में यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां से चार पहिया क्या, दो पहिया वाहन चालकों को भी गुजरने में खतरा रहता है। 30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अब गहरे गड्ढों के अलावा कुछ नहीं बचा है।
बीच सड़क पर गहरे गड्ढे जानलेवा होते जा रहे हैं। जनवरी में राज्यपाल के दौरे के दौरान इन गड्ढों को भरा गया था। इसके बाद मार्च में फिर गड्ढे भरने का काम किया गया। अब तो पूरी सड़क ही उधड़ गई है। सड़क का यह हाल देखकर लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब सात माह पहले शासन को नई सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
शासन स्तर से सड़क के नवीनीकरण के लिए 7.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। अब इस बजट से सड़क पर काम को जल्द शुरू कराने का अधिकारी दावा कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले सड़क पर हुए गड्ढों को पाटने की बात कही जा रही है, ताकि राहगीरों को असुविधा से बचाया जा सके।
.........
चूका और गोमती जाने के लिए है मुख्य मार्ग
बरेली और अन्य शहरों के अलावा उत्तराखंड से चूका जाने वाले सैलानियों के लिए यही एकमात्र सीधी सड़क है। इससे सैलानी चूका के अलावा अन्य स्थानों पर जाते हैं। मौजूदा समय में सड़क गड्ढों के कारण इतनी बदहाल हो चुकी है कि कार को 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से भी नहीं चला सकते। सबसे अधिक समस्या रात के समय होती है। रात में गड्ढे दिखाई न देने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
........
पांच हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं इस मार्ग से
पीलीभीत-असम रोड पर टोल प्लाजा बन जाने के कारण इस सड़क पर वाहनों का आवागमन और ज्यादा बढ़ गया है। बाइफरकेशन और चूका जाने वाले सैलानियों के अलावा क्षेत्र के करीब 30 गांवों के लोग भी पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग का प्रयोग करते हैं। गांव से मुख्यालय आने के लिए एकमात्र यही मार्ग है। चीनी मिल चलने पर गन्ने के सबसे अधिक वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं।
.......
तीन दिन पहले केले का पौधा लगाने का सामने आया था मामला
सडक पर हुए गड्ढों से लोगों को बचाने के लिए तीन दिन पहले यहां पर एक गड्ढे में केले की पौध लगाने का मामला सामने आया था। इस पर डीएम संजय कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंता को तलब कर सड़क को ठीक कराने और जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर गड्ढे से केले की पौध को हटा दिया गया था। गड्ढों को ठीक नहीं कराया गया था।
.....
जल्द ही पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग के नवीनीकरण का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 7.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे पहले गड्ढों को ठीक करवाया जाएगा।
- राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि