फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit laborer thrown from moving bus, crushed to death by wheel

Pilibhit News: पीलीभीत के मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत

Fri, 01 Dec 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit laborer thrown from moving bus, crushed to death by wheel
बरेली। पीलीभीत से जयपुर जा रही डबल डेकर बस से मामूली विवाद के बाद मजदूर को नीचे फेंक दिया गया। मजदूर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का स्टाफ मौके से फरार हो गया, बारादरी पुलिस मौके से परिवार को थाने ले आई। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 38 वर्षीय विजयपाल जयपुर में मजदूरी करते थे। वह दीपावली पर घर आए थे। परिवार समेत गांव से जयपुर में मजदूरी करने जा रहे थे। पत्नी, भतीजे प्रमोद व अन्य लोगों के साथ वह डबल डेकर निजी बस से दिल्ली जाने को बृहस्पतिवार शाम घर से निकले। रात करीब नौ बजे बस बरेली पहुंची। भतीजे प्रमोद के मुताबिक चाचा विजयपाल को लघुशंका लगी। उन्होंने कंडक्टर से बस रोकने को कहा। उसने इन्कार कर दिया। बताते हैं कि विजयपाल ज्यादा जिद करने लगे तो कंडक्टर ने पीलीभीत बाईपास से संजयनगर मोड़ पर बस पहुंचते ही उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह बस के खुले हुए गेट से नीचे आ गिरे और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गए।
विज्ञापन

घटना के बाद बस के ड्राइवर, कंडक्टर व क्लीनर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां से परिजनों को थाने ले गए। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed